शेयर मंथन में खोजें

नये सोशल मीडिया बिल और ब्रेक्जिट के दबाव से फिसला अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी।

सीनेटरों के द्विदलीय समूह ने एक कानून पेश किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को उपभोक्ताओं को अपने डेटा को अन्य साइटों पर स्थानांतरित करने के लिए आसान तरीके मिल सकेंगे। इससे फेसबुक, स्नैप और ट्विटर के शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं यूके संसद ने यूरोपीय संघ छोड़ने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना पर विचार करने के लिए मंगलवार को मतदान किया, लेकिन प्रस्तावित ब्रेक्जिट के लिए समय सीमा को अस्वीकार कर दिया।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.54 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 26,788.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58.69 अंक या 0.72% की कमजोरी के साथ 8,104.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.73 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 2,995.99 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.24% की वृद्धि के साथ 59.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख