शेयर मंथन में खोजें

एमएंडएम (M&M) की रेक्सटन (Rexton) कार लांच

महिंद्रा एंड महिद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट की कार रेक्सटन (Rexton) को पेश किया है।
महिंद्रा ने अपनी सहयोगी कंपनी सांगयोंग (Ssangyong) के साथ मिलकर इसे बाजार में लांच किया है। रेक्सटन को डीजल वर्जन में दो वेरिएंट में उतारा गया है। आरएक्स5 (RX5) और आरएक्स7 (RX7) को 2.8 लीटर डीजल इंजन, 13.7 किलोमीटर प्रति लीटर क्षमता और 2डब्लूडी फाईव-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ बाजार में मौजूद है। इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार का निर्माण 184 बीएचपी पावर के साथ किया गया है। 
कार को सुरक्षा मानकों के आधार पर तैयार किया गया है जिसमें इमर्जेंसी ब्रेक के साथ इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एचडीसी, एक्टिव रोलओवर प्रोटेक्शन (ARP), क्रूस कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक वाइपर्स की भी सुविधा दी गयी है।
यह कार भारत समेत 66 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार की शुरुआती कीमत 17.67 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन,  17 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!