शेयर मंथन में खोजें

होंडा (Honda) ने बाजार में ब्रियो (Brio) कार उतारी

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Ltd) ने भारतीय बाजार में होंडा ब्रियो का नया संस्करण लांच किया है।

कंपनी ने होंडा ब्रियो ऑटोमैटिक (Honda Brio Automatic)  नाम से बाजार में छोटी कार को पेश की है।

इसे एस (ओ) और वी दो वेरिएंट में उतारा गया है। इनमें 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ 88पीएस का 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा हुआ है। 5-स्पीड टॉर्क ट्रांसमिशन के साथ इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स भी है।

होंडा ब्रियो कार सुरक्षा मानकों पर आधारित है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें पावर विंडो, कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, एसआरएस एयरबैग्स, ईबीडी और टील्ट स्टीयरिंग के साथ एबीएस भी लगा हुआ है।

बाजार में इनकी कीमत 5.74 लाख और 5.99 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख