शेयर मंथन में खोजें

बीएमडब्लू एक्स6 (BMW X6) कार लांच

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू (BMW) ने अपनी नयी कार बाजार में उतारी है।

बीएमडब्लू एक्स6 (BMW X6) को डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में पेश किया है। कार में 4.4 लीटर वी8 पेट्रोल और 3.0 लीटर वी6 इंजन लगा है।
कार को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। जिसमें सामने का ग्रिल, हेडलैंम्पस-फॉगलैंप के साथ-साथ एलईडी लाईट्स को एक नया लुक दिया है। कार के इंटीरियर को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। हालाँकि, तकनीकी रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 19 इंच के एलॉय व्हील दिये गये हैं।
बीएमडब्लू एक्स6 के डीजल वर्जन की शुरुआती कीमत 78.90 लाख रुपये और पेट्रोल वर्जन की कीमत 93.40 लाख रुपये है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख