शेयर मंथन में खोजें

वोल्वो इंडिया (Volvo India) : भारत में जल्द पेश होगी वोल्वो वी40 (Volvo V40) कार

वोल्वो इंडिया (Volvo India) अगले वर्ष भारत में अपनी नयी कार उतारने जा रही है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी मार्च 2013 में  देशभर में वोल्वो वी40 (Volvo V40) कार को लांच करेगी। वोल्वो वी40 कार को हाई-टेक फीचर्स के साथ उतारा जायेगा। जिसमें नये फ्रंट ग्रिल, बंपर्स, साइड सिल्स, रियर स्कीड प्लेट लगे हुए हैं। कार को 2.0 लीटर डी3 डीजल इंजन में पेश किया जायेगा। जिसमें छह स्पीड एटी गियरबॉक्स भी लगा हुआ है। 
वोल्वो की इस लग्जरी कार को भारत में मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्लू सीरीज कारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख