शेयर मंथन में खोजें

बीएमडब्लू इंडिया (BMW India) : एक्स 1(X1) कार भारत में लांच

बीएमडब्लू इंडिया (BMW India) ने भारत में एसयूवी श्रेणी में नयी कार पेश की है।
कंपनी ने एक्स 1(X1) 2013 कार को तीन वेरिएंट में उतारा है। इस एसयूवी कार को डीजल वर्जन में पेश किया गया है। कार को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें सामने का ग्रिल, हेडलैंम्पस-फॉगलैंप के साथ-साथ एलईडी लाईट्स को एक नया लुक दिया है। कार के इंटीरियर को भी बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। 
इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक बॉक्स के साथ 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है। 
कार को ऑडी क्यू3 (Audi @3) और वोल्वो (Volvo) की वी40 (V40) जैसी कारों को टक्कर देने के इरादे से उतारा गया है। 
इसकी शुरुआती कीमत 27.9 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख