शेयर मंथन में खोजें

मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) ने जी63 एएमजी (G63 AMG) कार बाजार में उतारी

लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes Benz India) ने अपनी नयी एसयूवी कार लांच की है। 

कंपनी ने जी63 एएमजी (G63 AMG) को भारतीय बाजार में उतारा है। इसे 5.5 लीटर के सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है। 
कंपनी की यह नयी एसयूवी कंफर्ट और सुरक्षा के लिहाज से एकदम सटीक है। शानदार इंटीरियर, बेमिसाल डिजाइनिंग और स्टाइलिंग के साथ कार में एएमजी एग्जॉस्ट सिस्टम लगा है। 
मेटालिक पेंट से तैयार इस कार में एएमजी 5-ट्विन स्पोक एलोय पहिए, मल्टी फंक्शन स्टीयिरंग व्हिल, लेदर-ट्रिम्ड डैशबोर्ड, डॉर सेंटर पैनल, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन और एएमजी रेडियेटर ग्रिल के साथ कार पूरी तरह से लैस है। 
इस कार की कीमत 1.46 करोड़ रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!