शेयर मंथन में खोजें

ऑडी (Audi) की एस 3 (S3) कार जल्द होगी लांच

लग्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) की नयी स्पोर्ट्स कार लांच के लिए तैयार है। 

ऑडी एस-3 (Audi S-3) कार को जिनेवा ऑटो शो (Geneva Auto Show) में पेश किया गया।

इस लग्जरी कार में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। 

इस नयी कार के लुक की बात करें, तो इसमें एस सिंगल-फ्रेम ग्रिल, रिवाइज्ड फ्रंट बंपर, नये साइड स्कर्ट्स, एल्यूमिनियम मिरर कैप्स, नये एग्जॉस्ट्स सिस्टम, रूफ स्पॉएलर और एक बेहतरीन रियर बंपर के साथ इसे एक नया लुक दिया गया है।

यह कार 1 अप्रैल 2013 को लांच की जायेगी। भारत में भी इसके जल्द लांच होने की उम्मीद है।

इसकी शुरुआती कीमत के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख