शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : अर्टिगा (Ertiga) का सीएनजी (CNG) वर्जन पेश

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मल्टी पर्पज वैन अर्टिगा (Ertiga) का सीएनजी (CNG) वर्जन बाजार में पेश किया है। 
कंपनी ने इसका नाम अर्टिगा ग्रीन (Ertiga Green) रखा है। इसके दो वर्जन हैं। इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगा हुआ है। अर्टिगा ग्रीन एलएक्सआई सीएनजी की कीमत 6.52 लाख रुपये और अर्टिगा ग्रीन वीएक्सआई सीएनजी की कीमत 7.30 लाख रुपये (एक्स-शोरुम, दिल्ली) है। अर्टिगा ग्रीन में 22.80 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी माइलेज की क्षमता है। अर्टिगा ग्रीन सीएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर से युक्त राज्यों में जैसे दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, मुंबई, पूना और आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के हिस्से में बिक्री के उपलब्ध होगी। मंदी के बावजूद अप्रैल 2012 में अर्टिगा के बाजार में उतरने के बाद से कंपनी ने 87 हजार यूनिट की बिक्री की है। (शेयर मंथन, 15 जून 2013)

Comments  

santram
# santram -0001-11-30 05:53
ग्रीन एलएक्सआई सीएनजी की कीमत 6.52 लाख रुपये और अर्टिगा

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!