शेयर मंथन में खोजें

वोल्वो वी40 (Volvo V40) कार भारत में पेश

स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो इंडिया (Volvo India) ने भारतीय बाजार में अपना नया मॉडल उतारा है। 

कंपनी ने अपनी वी40 क्रॉस कंट्री (V40 Cross Country) कार को हाई-टेक फीचर्स के साथ पेश किया है। कार में 2.0 लीटर डी3 डीजल इंजन के साथ छह स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी लगा हुआ है।  

कार में पैनोरेमिक सनरूफ, एचवीएसी के लिए क्लीन एयर फिल्टर तकनीक, क्रूस कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, मेमोरी सैटिंग्स, रियर पार्किंग कैमरा के साथ-साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिये गये हैं।  

इस नयी कार को खासतौर से युवाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कार में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है, जिसमें एसआईपीएस एयर बैग्स, नी (Knee) एयरबैग्स, इनफ्लेटेबल कर्टन एयरबैग्स और स्टार्ट-स्टॉप तकनीक शामिल हैं। 

इसकी शुरुआती कीमत 29.15 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 24 जून 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!