शेयर मंथन में खोजें

फोर्ड (Ford) ने एसयूवी (SUV) ईकोस्पोर्ट (Ecosport) कार भारत में उतारी

अमेरिकी ऑटो निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) ने भारतीय बाजार में अपनी नयी स्पोर्ट्स यूटिलिटी (SUV) कार पेश की है।

कंपनी ने ईकोस्पोर्ट (Ecosport) कार को तीन इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। कार को ईकोबूस्ट तकनीक के साथ 1 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में पेश किया है। 

कंपनी की बहुचर्चित कार बाजार में चार ट्रिम के साथ आठ रंगों में मौजूद होगी। इसके फीचर्स की बात करें तो, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट ऐंड रियर पावर विंडोज, हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमूवेबल पार्सल ट्रे, अंडरसीट स्टोरेज स्पेस, वैनिटी मिरर, फोल्डिंग रियर सीट के साथ इमरजेंसी ब्रेक की सुविधा दी गयी है।

कार में क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, कूल्ड ग्लवबॉक्स, 3.5 इंच डिसप्ले स्क्रीन, फ्यूल कंप्यूटर, फ्रंट फॉग लैंप्स, 12 वॉल्ट पावर आउटलेट आदि की भी सुविधा दी गयी है।

इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये के आसपास रखी गयी है। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख