शेयर मंथन में खोजें

मर्सिडीज (Mercedes) : ई-क्लास (E-Class) कार भारत में पेश

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) ने भारतीय बाजार में ई-क्लास श्रेणी में नयी कार उतारी है।

इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में ई200 सीजीआई और डीजल में ई250 सीडीआई इंजन लगा है।

इन कारों के डिजाइन और फीचर्स में कईं बदलाव कर इन्हें एएमजी (AMG) स्पोर्टी लुक दिया गया है। सुरक्षा मानकों की दृष्टि से भी कार में 8 एयरबैग्स, रियर कैमरा के साथ इको स्टार्ट स्टॉप सिस्टम आदि की सुविधा दी गयी है।

बाजार में ई200 सीजीआई कार की कीमत 41.50 लाख रुपये और ई250 सीडीआई कार की कीमत 49.9 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 26 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख