शेयर मंथन में खोजें

ऑडी (Audi) : क्यू3 एस (Q3S) कार जल्द बाजार में

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) भारतीय बाजार में जल्दी ही अपनी नयी कार पेश करने जा रही है। 

कंपनी की क्यू3 एस (Audi Q3S) कार में दो इंजन विकल्प मौजूद होंगे। इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन लगा है।

क्यू3एस में 6-स्पीड मैन्यूल गियरबॉक्स के साथ लेदर सीट, क्रूस कंट्रोल, वॉयस डायलॉग सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एमएमआई और 18 इंच के अलॉए पहिये शामिल हैं। खबर है कि कंपनी अपनी यह बहुप्रतीक्षित कार 19 सिंतबर को बाजार में उतारने जा रही है। 

इसकी शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये होने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख