शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : वैगन आर स्टिंगरे (Wagon R Stingray) कार बाजार में

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारतीय बाजार में अपनी नयी कार पेश की है। 

वैगन आर स्टिंगरे (Wagon R Stingray) में 998 सीसी पेट्रोल इंजन लगा है। यह बाजार में एलएक्सआई (LXi), वीएक्सआई (VXi) और वीएक्सआई (ओ), (VXi (O) तीन वेरिएंट में मौजूद है। कंपनी जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन भी बाजार में पेश करने वाली है।

युवाओं को आकर्षित करने के लिहाज से कार को काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें थीम्ड सीट्स, ऑडियो कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील के साथ-साथ प्रोजेक्टेड हेडलैंप्स भी शामिल हैं।

कार की शुरुआती कीमत 4.1 लाख और 4.67 लाख रुपये के बीच में रखी गयी है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!