शेयर मंथन में खोजें

रॉल्स रॉइस (Rolls Royce) ने भारत में रेथ (Wraith) कार उतारी

ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी रॉल्स रॉइस (Rolls Royce) ने अपनी नयी कार बाजार में उतारी है। 

कंपनी की चार सीटों वाली रेथ (Wraith) कार में आठ-स्पीड ऑटोमैटिक जेडएफ ट्रांसमिशन के साथ ट्विन-टर्बो वी12 इंजन लगा है।

रॉल्स रॉइस के मुताबिक यह कंपनी का अब तक का सबसे शक्तिशाली मॉडल है। कार में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल तकनीक युक्त हेड-अप डिसप्ले, अनुकूल हेडलाइट्स, कीलेस बूट ओपनिंग, कैमरा सिस्टम, वॉयस एक्टिवेशन कमांड और रूट एसिस्टेंस जैसी सुविधाएँ दी गयी हैं। 

इसकी कीमत 4.60 करोड़ रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख