शेयर मंथन में खोजें

निसान (Nissan) : टेरैनो (Terrano) भारत में जल्द पेश

जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर्स (Nissan Motors) जल्दी ही भारतीय बाजार में अपनी नयी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पेश करने जा रही है।  

कंपनी की निसान टेरैनो (Nisaan Terrano) देखने में काफी हद तक कंपनी की डस्टर (Duster) से मिलती-जुलती है। हालाँकि कंपनी ने इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर को एकदम फ्रेश लुक दिया है। कंपनी ने इसके फ्रंट और बैक लुक में काफी बदलाव किया है। 

इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है। निसान टेरैनो को इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में बाजार में उतारा जायेगा। 1 सितंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो जायेगी।  
कंपनी का दावा है कि उनकी इस नयी कार से भारत में बिक्री बढ़ने में पूरी मदद मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद जतायी जा रही है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!