शेयर मंथन में खोजें

निसान (Nissan) : टेरैनो (Terrano) कार भारत में उतारी

जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर्स (Nissan Motors) ने भारतीय बाजार में अपनी नयी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पेश की है।   

कंपनी की निसान टेरैनो (Nisaan Terrano) देखने में काफी हद तक कंपनी की डस्टर (Duster) से मिलती-जुलती है। हालाँकि कंपनी ने इसके फ्रंट और बैक लुक में बदलाव करते हुए इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर को एकदम फ्रेश लुक दिया है।

इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है। इसे बाजार में सात वेरिएंट और 110पीएस डीजल, 85पीएस डीजल और 104पीएस पेट्रोल इन तीन इंजन विकल्पों में मौजूद होगी। 

कंपनी का दावा है कि उनकी इस नयी कार से भारत में बिक्री बढ़ने में पूरी मदद मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 9.59 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख