शेयर मंथन में खोजें

वॉक्सवैगन (Volkswagen) : वेन्टो टीएसआई (Vento TSI) कार बाजार में

यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी वॉक्सवैगन (Volkswagen) ने बाजार में अपनी नयी कार पेश की है।

वॉक्सवैगन ने अपनी मिड-साइज सेडान कार वेन्टो टीएसआई (Vento TSI) भारतीय बाजार में उतारी है। वेन्टो टीएसआई 1.2 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पर चलती है। कार में 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। 

सुविधा के लिहाज से कार में एंटी-लॉक ब्रेक्स (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलाइजेशन प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड फंक्शन, ड्यूल फ्रंटल एयरबैग्स, 3 प्वाइंट सीट बेल्ट शामिल हैं। नयी वेन्टो को छह रंगों में पेश किया गया है। 

गौरतलब है कि शुरुआत में इसे देश के कुछ चुनिंदा शहरों में ही पेश किया जायेगा। 

इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख