शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा रेवा (Mahindra Reva) ने ई20 (E20) की कीमत घटायी

महिंद्रा रेवा (Mahindra Reva) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमत में कटौती का फैसला किया है।  

महिंद्रा रेवा ने एक योजना के तहत इलेक्ट्रिक कार ई20 (E20) में 1.7 लाख रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद महिंद्रा रेवा ई20 की कीमत 5.99 लाख रुपये से घट कर 4.82 लाख रुपये हो गयी है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कार की बैटरी के लिए रेंटल फीस का भुगतान करना होगा। उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह एनर्जी शुल्क के रूप में शुरुआती 2,599 रुपये का भुगतान करना होगा, जिससे कि अगले पाँच वर्षों में वे 50,000 किलोमीटर (प्रत्येक माह 800 किलोमीटर) तक ड्राइव कर सकते हैं। बैटरी रिपेयर अवधि के दौरान कंपनी 24 घंटे सहायता और गारंटी की सुविधा प्रदान करेगी। 

कंपनी ने भारतीय बाजारों में अपनी यह कार पिछले साल मार्च में पेश की थी। अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ई20 पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। इस कार में लिथियम ईयॉन बैटरीज का इस्तेमाल किया गया है, एक बार चार्ज किये जाने के बाद यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है। चार-सीटर कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ-साथ रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी लगा है। 
गौरतलब है कि महिंद्रा रेवा, महिंद्रा समूह (Mahindra Group) की सब्सीडियरी कंपनी है। 
हाल ही में अंतरिम बजट में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख