शेयर मंथन में खोजें

पियाजियो (Piaggio) : वेस्पा एस (Vespa S) स्कूटर बाजार में पेश

इटली की ऑटो निर्माता कंपनी पियाजियो (Piaggio) ने भारतीय बाजार में नया स्कूटर उतारा है।

कंपनी ने बाजार में अपना तीसरा स्कूटर वेस्पा एस (Vespa S) पेश किया है। वेस्पा एस में 125 सीसी 3 वॉल्व इंजन लगा है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर्स जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिये गये हैं। इसे काले, नारंगी, लाल और सफेद इन चार रंगों में उतारा गया है।

कंपनी का दावा है कि घरेलू बाजार में प्रवेश के बाद पियाजियो अब तक 70,000 वेस्पा स्कूटर बेच चुकी है।

गौरतलब है कि कंपनी भारत में इससे पहले वेस्पा एलएक्स (Vespa LX) और वेस्पा वीएक्स (Vespa VX) स्कूटर भी उतार चुकी है।

वेस्पा एस की शुरुआती कीमत 76,495 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख