शेयर मंथन में खोजें

हुंडई (Hyundai) ने पेश की एक्सेंट (Xcent) कार

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने कॉम्पैक्ट सेडान में नया मॉडल बाजार में पेश किया है।

कंपनी ने एक्सेंट (Xcent) कार को पेट्रोल और इंजन दोनों वेरिएंट में उतारा है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.1 लीटर डीजल इंजन लगा है।

खबर है कि हुंडई की इस नयी कार का मुकाबला मारुति डिजायर (Maruti Dzire) और होंडा अमेज (Honda Amaze) से होगा।

कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये से 6.47 लाख रुपये के बीच रखी गयी है, जबकि डीजल वेरिएंट में 5.56 लाख रुपये से 7.38 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख