शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) : स्पलेंडर आईस्मार्ट (Splendor iSmart) मोटरसाइकिल बाजार में

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने स्पलेंडर श्रेणी में नयी मोटरसाइकिल पेश की है।

कंपनी की नयी स्पलेंडर आईस्मार्ट (Splendor iSmart) मोटरसाइकिल स्टॉप ऐंड स्टार्ट आई3एस तकनीक पर आधारित है, जिसमें मोटरसाइकिल के खड़े होने पर इसका इंजन स्वयं बंद हो जाता है, जिसे बाद में सिर्फ क्लच दबाने पर दोबारा शुरू किया जा सकता है। स्पलेंडर आईस्मार्ट में सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। 

इसकी शुरुआती कीमत 47,250 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!