शेयर मंथन में खोजें

मर्सिडीज (Mercedes) की जीएल 63 एएमजी (GL 63 AMG) कार भारत में

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेन्ज (Mercedes Banz) ने भारतीय बाजार में नयी कार पेश की है।

कंपनी के एसयूवी श्रेणी में 7जी-ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ सात सीटों वाली जीएल 63 एएमजी (GL 63 AMG) कार में वी8 5.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है।       

कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से कार में एंटी थेफ्ट सुरक्षा सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, थर्मोट्रॉनिक, रात में दुर्घटना से बचने के लिए इन्फ्रेयर्ड हैडलैंप्स और ड्राइवर फिटनेस सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय इंतजाम किये हैं। कार के इंटीरियर को काफी आकर्षित लुक दिया गया है, जिसमें स्टाइलिश लाइटें, रियर सीट पर इंटरटेनमेंट सिस्टम आदि की सुविधा दी गयी है। गौरतलब है कि इस साल भारतीय बाजार में पेश होने वाली यह कंपनी की चौथी कार है।    

मर्सिडीज जीएल 63 की शुरुआती कीमत 1.66 करोड़ रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख