शेयर मंथन में खोजें

टोयोटा (Toyota) ने इटियोस क्रॉस (Etios Cross) कार बाजार में उतारी

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित कार पेश कर दी है। 

कंपनी ने इटियोस क्रॉस (Etios Cross) कार को पेट्रोल और इंजन दोनों विकल्पों में उतारा है।

भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इटियोस को आकर्षक अवतार में पेश किया है। इसमें नये ग्रिल, रूफ रेल, डायमंड कट पहिये, फॉग लैंप्स, टर्न इंडिकेटर्स के साथ ओआरवीएम और रियर डिफॉगर के साथ कार को बेहद बॉल्ड लुक दिया गया है। कार 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल औऱ 1.4 डीजल इन तीन विकल्पों में मौजूद है। 

इसकी शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 07 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख