शेयर मंथन में खोजें

होंडा (Honda) : सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बाजार में पेश

होंडा (Honda) ने ड्रीम सीरीज में अपनी नयी मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में उतारी है।

कंपनी के मुताबिक होंडा सीडी 110 ड्रीम (CD 110 Dream) सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। 

मोटरसाइकिल को होंडा इको तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें 110 सीसी का इंजन लगा है। मोटसाइकिल के डिजाइन की बात करें तो यह ड्रीम नियो (Dream Neo) से काफी मिलती-जुलती है। मोटरसाइकिल के इंजन और अलॉय को सिल्वर फिनिशिंग दी गयी है।  

इसे लाल-काले शेड्स, नीले-काले शेड्स और भूरे-काले रंगों में पेश किया गया है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 41,100 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख