शेयर मंथन में खोजें

ऑडी ए3 (Audi A3) कार भारत में पेश

लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने भारतीय बाजार में नयी कार पेश की है।

कंपनी ने ऑडी ए3 (A3) को पाँच वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें से डीजल में चार और पेट्रोल में एक वर्जन शामिल हैं।

कार के पेट्रोल वर्जन में 1.8 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन और 7 स्पीड डबल क्लच स्वचालित गियरबॉक्स लगा है। वहीं 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन में छह स्पीड डबल क्लच गियरबॉक्स की सुविधा दी गयी है।

ऑडी ए3 के चार डीजल वर्जन में अट्रैक्शन (Attraction) की कीमत 22.95 लाख रुपये, प्रीमियम (Premium) की कीमत 25.95 लाख रुपये, प्रीमियम + (Premium +) की कीमत 29.25 लाख रुपये और टैक्नोलॉजी की कीमत 32.66 लाख रुपये रखी गयी है। वहीं पेट्रोल में मौजूद ए3 सेडान प्रीमियम+ की कीमत 29.85 लाख रुपये बतायी गयी है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख