शेयर मंथन में खोजें

जिंक (Zinc) : क्लाउड जेड5 (Cloud Z5) टैबलेट लांच

जिंक (Zinc) ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट लांच किया है। 

क्लाउड जेड5 (Cloud Z5) टैबलेट को 5 इंच की टचस्क्रीन में उतारा गया है। यह 4.0 एड्रॉयड पर चलता है। इसमें 1गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ 512एमबी रैम लगी है।

4जीबी की इन-बिल्ट स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 8एमपी के रियर कैमरा के साथ 0.3एमपी का फ्रंट कैमरा भी है। इसका वजन 192 ग्राम है।

यह वाई-फाई, 2.0 ब्लूटूथ को भी सपोर्ट करता है। बॉलिवुड हंगामा, आईबीबो गेम्स, जोमैटो, फेसबुक, ट्विट्टर, लिंक्डन जैसे ऐप्स के साथ प्रीलॉडिड है।

इसकी शुरुआती कीमत 11,990 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!