शेयर मंथन में खोजें

एसर (Acer) : आईकोनिया बी1 (Iconia B1) टैबलेट लांच

एसर (Acer) ने भारत में अपना बहुप्रतिक्षित टैबलेट लांच कर दिया है।

कंपनी का 7 इंची आईकोनिया बी1 (Iconia B1) टैबलेट एंड्रॉयड 4.1 पर चलता है। इसमें 1.2गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर के साथ 8जीबी की इंटर्नल मेमोरी है। जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
वाई-फाई, ब्लूटूथ के साथ-साथ इसमें जीपीएस की भी सुविधा दी गयी है।
एसर के इस नये टैबलेट का वजन 320 ग्राम है। इसके फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का वेबकैम भी लगा है।  
इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख