शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड (Samsung Galaxy Grand) स्मार्टफोन भारत में लांच

सैमसंग (Samsung) ने अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। 
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड (Samsung Galaxy Grand) स्मार्टफोन को खासतौर पर 18 से 35 वर्ष के युवावर्ग को ध्यान में रख कर तैयार किया है।
यह एंड्रॉयड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 1.2 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर के साथ इसमें 5 इंच की पतली स्क्रीन लगी है। इस डिवाइस में मल्टी-विंडो फीचर्स हैं जिसकी मदद से बिना स्क्रीन बदले कई एप्लिकेशन को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। 
इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी मेमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह ब्लूटूथ 4.0 और 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है। 
ग्रांड विश्व के सबसे बेहतर ड्यूल सिम स्मार्टफोन में से एक है।
सैमसंग का यह नया मॉडल भारत में फरवरी के पहले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 21,500 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख