शेयर मंथन में खोजें

एलजी ऑप्टिमस जी प्रो (LG Optimus G Pro) स्मार्टफोन जल्द होगा लांच

एलजी इंडिया (LG India) जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।

ऑप्टिमस जी प्रो (Optimus G Pro) स्मार्टफोन जून 2013 तक बाजार में दस्तक दे सकता है। हालाँकि यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में पहले ही लांच हो चुका है।

ऑप्टिमस जी प्रो एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें 5.5 इंच के एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ 4जी एलटीई की सुविधा भी दी गयी है।

एलईडी फ्लैश के साथ अपग्रेडेड 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 2.1 इंच का फ्रंट-फेसिंग कैम लगा है। इसमें 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी भी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसकी शुरुआती कीमत 40,000 रुपये के आसपास बतायी जा रही है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!