शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) का गैलेक्सी एस4 (Galaxy S4) स्मार्टफोन भारत में लांच

सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी (Galaxy) श्रृंखला में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन उतारा है। 

कंपनी ने गैलेक्सी एस4 (Galaxy S4) स्मार्टफोन को मोशन-डिटेक्शन तकनीक के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है, जिसकी वजह से यह बहुत ही हल्का है।
यह गूगल इंक के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें क्वैडकोर चिप भी लगी है। 5 इंच की सुपर एमोल्ड स्क्रीन के साथ इसमें ड्यूल-फेसिंग कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
गैलेक्सी एस4 में 8 कोर प्रोसेसर लगा है। इसमें 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एस4 स्मार्टफोन में सभी कनेक्टिविटी फीचर्स अपग्रेड किये गये हैं, जिनमें एनएफसी, 4.0 ब्लूटूथ, आईआर ब्लास्टर के साथ वाई-फाई सपोर्ट भी दिया गया है।
स्मार्टफोन में स्मार्ट स्टे, मल्टी विंडो व्यू और एयर गेस्चर्स जैसे कुछ हाईटेक सॉफ्टवेयर फीचर्स दिये गये हैं। 
इस महीने के अंत तक गैलेक्सी एस4 को दुनियाभर के लगभग 50 देशों में लांच किया जायेगा। इसकी शुरुआती कीमत 41,500 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013) 
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख