शेयर मंथन में खोजें

नोकिया आशा 510 (Nokia Asha 510) स्मार्टफोन बाजार में पेश

नोकिया (Nokia) ने आशा श्रृंखला में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन उतारा है।

नोकिया आशा 501 (Nokia Asha 501) स्मार्टफोन को ड्यूल और सिंगल सिम दोनों वर्जन में पेश किया गया है। इसमें 3 इंच की मल्टी टचस्क्रीन लगी हुई है। इसमें 3.2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 64 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटर्नल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में 17 घंटे से अधिक के टॉक टाइम के साथ यह 2जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ 3.0 को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन गहरे लाल, गहरे हरे, नीले, पीले, सफेद और काले रंगों में मौजूद है।

इसमें फेसबुक, ट्विटर जैसे कई ऐप्स प्रीलॉडिड है। स्मार्टफोन में नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर, फॉरस्कवैयर, बीज्वैल्ड 3, प्लांटस वर्सेज जॉम्बिज जैसे अन्य ऐप्स भी शामिल हैं।

आशा 501 अपने वर्चुअल कीबोर्ड की मदद से हिंदी, मलयालम और  तमिल जैसे कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 99 डॉलर यानी लगभग 5347 रुपये के आसपास रखी गयी है। (शेयर मंथन, 09 मई 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!