शेयर मंथन में खोजें

नोकिया लूमिया 925 (Nokia Lumia 925) स्मार्टफोन बाजार में पेश

नोकिया (Nokia) ने लूमिया श्रेणी में अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। 

नोकिया लूमिया 925 (Nokia Lumia 925) विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का टचस्क्रीन डिसप्ले और 8.7 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
स्मार्टफोन में फ्लोटिंग लैंस इमेज स्टेबिलाइजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8.7 एमपी के सेंसर के साथ 2.0 अपार्चर, दो आईएचएफ माइक्रोफोन के साथ ढेरो स्मार्ट कैमरा ऐप्स दिये गये हैं।
स्मार्टफोन के फ्रेम को एल्युमिनियम से तैयार किया गया है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम की सुविधा दी गयी है। इसकी मोटाई 8.8 एमएम और वजन 139 ग्राम है। इसमें 16जीबी की स्टोरेज मेमोरी भी गयी है। 
यह स्मार्टफोन जून 2013 से यूके, जर्मनी, इटली, स्पेन और चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे अमेरिका में उतारा जायेगा।
इस स्मार्टफोन को भारत में उतारे जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 469 यूरो रखी गयी है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख