शेयर मंथन में खोजें

एलजी (LG) : ऑप्टिमस जी प्रो (Optimus G Pro) स्मार्टफोन भारत में

एलजी (LG) ने अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है।

एलजी ऑप्टिमस जी प्रो (LG Optimus G Pro) स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ 4जी एलटीई की सुविधा भी दी गयी है। यह एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। एलईडी फ्लैश के साथ अपग्रेडेड 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 2.1 इंच का फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा है। इसमें 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी भी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी की मेमोरी लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 42,500 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!