शेयर मंथन में खोजें

सोनी (Sony) : एक्सपीरिया जेड1 (Xperia Z1) स्मार्टफोन जल्द होगा पेश

सोनी (Sony) जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन उतारने जा रहा है।

सोनी के इस स्मार्टफोन को वैश्विक स्तर पर होनामी (Honami) के नाम से भी जाना जाता है। एक्सपीरिया जेड1 (Xperia Z1) स्मार्टफोन में 5 इंच का टचस्क्रीन डिसप्ले है। यह 4.2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वैड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर, 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन की खासियत यह है कि इसमें सोनी जी लेंस के साथ 20 एमपी कैमरा लगा हुआ है।

भारत में इसे 18 सिंतबर को उतारे जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 50,000 रुपये के आसपास बतायी जा रही है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख