शेयर मंथन में खोजें

एचपी (HP) के नये उत्पाद बाजार में पेश

कंप्यूटर निर्माता कंपनी एचपी (HP) ने भारतीय बाजार में नये एलिटबुक (Elitebook) और नोटबुक (Notebook) उतारे हैं।  

कंपनी ने हाइब्रिड लैपटॉप एचपी एलिटबुक रिवॉल्व 810 (HP Elitebook Revolve 810) और बिजनेस नोटबुक एचपी प्रोबुक 430 (HP Probook 430) पेश किये हैं। बाजार में इनकी कीमत 90,000 और 39,000 रुपये रखी गयी है। 

कंपनी की एलीटबुक रिवॉल्व 810 को लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें तीसरी पीढ़ी का इंटेल कोर प्रोसेसर, 12 जीबी रैम के साथ-साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है।
इस एलिटबुक में 11.6 इंच की बैकलिट डिसप्ले स्क्रीन लगी है। इसमें वीडियो कॉफ्रेंसिंग के लिए 720पी एचडी कैमरा, ड्यूल-माइक्रोफोन और डीटीएस स्टूडियो साउंड हैं, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट्स और पावर कनेक्टर की सुविधा भी दी गयी है। 
वहीं, एचपी प्रोबुक 430 दैनिक कार्यों के लिए एक बिजनेस नोटबुक है। इसमें 13.3 इंच की एचडी एलईडी स्क्रीन के साथ चौथी पीढ़ी का इंटेल ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा है नोटबुक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 720पी एचडी कैमरा, ड्यूल माइक्रोफोन, डीटीएस स्टूडियो साउंड, 16 जीबी रैम, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट्स और पावर कनेक्टर की सुविधा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!