शेयर मंथन में खोजें

हुवेई (Huawei) का ऑनर 3 (Honor 3) स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा पेश

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी हुवेई (Huawei) ने ऑनर (Honor) श्रृंखला के तहत एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। 

हुवेई ऑनर 3 (Huawei Honor 3) स्मार्टफोन  में 4.7 इंच का डिसप्ले लगा है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 8जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का एक्समोर आरएस रियर फेसिंग कैमरा और 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगा हुआ है।

यह एंड्रॉयड के 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसकी मोटाई 9.9 एमएम है। ऑनर 3 में इन्फ्रा-रेड (आईआर) सेंसर लगा है, जिसकी मदद से टेलीविजन और कई दूसरे उपकरण को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की खासियत यह है कि यह जलरोधी (वाटरप्रूफ) और धूलरोधी (डस्टप्रूफ) है।
स्मार्टफोन में क्वैडकोर कॉर्टेक्स-ए9 प्रोसेसर, ब्लूटूथ और वाई-फाई की सुविधा भी दी गयी है।
हालाँकि इसे चीनी बाजार में उतार दिया गया है, लेकिन भारतीय बाजार में इसे पेश किये जाने में थोड़ा समय लगेगा। चीनी बाजार में इसकी कीमत 1,888 यूआन यानी लगभग 20,855 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2013)         

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!