शेयर मंथन में खोजें

जोलो (Xolo) : क्यू3000 (Q3000) स्मार्टफोन बाजार में

जोलो (Xolo) ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। 

जोलो क्यू3000 (Xolo Q3000) स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिसप्ले लगा है। यह एंड्रॉयड के 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वैडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, बीएसआई 2 सेंसर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा और 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 31 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें क्वैड-बैंड जीएसएम, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी 2.0 और वाई-फाई 802 की सुविधा दी गयी है। कंपनी ने इसे सफेद और काले दो रंगों में बाजार में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख