शेयर मंथन में खोजें

सोनी (Sony) : एक्सपीरिया जेड 1 कॉम्पैक्ट (Xperia Z1 Compact) स्मार्टफोन पेश

सोनी (Sony) ने एक्सपीरिया (Xperia) श्रेणी में नया स्मार्टफोन पेश किया है।  

कंपनी ने एक्सपीरिया जेड 1 कॉम्पैक्ट (Xperia Z1 Compact) स्मार्टफोन में 4.3 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन डिसप्ले लगा है। यह एंड्रॉयड के 4.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम क्वैडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके साथ ही एलईडी फ्लैश के साथ 2.7 एमपी ऑटोफोकस रियर कैमरा, 2 एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, 3जी, 4जी औऱ माइक्रोयूएसबी पोर्ट की सुविधा दी गयी है। 
इस स्मार्टफोन की खासियत यह है कि यह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है।
फरवरी माह के मध्य में यह स्मार्टफोन यूके और कई यूरोपीय देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालाँकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!