शेयर मंथन में खोजें

जियोनी (Gionee) ने भारत में उतारा सबसे पतला स्मार्टफोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन उतारा है। 

कंपनी का दावा है कि जियोनी ईलाइफ एस5.5 (Elife S5.5) दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। जियोनी ईएस5.5 स्मार्टफोन 4.2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 इंच का डिसप्ले लगा है और यह 5.5 एमएम पतला है।

इसमें 1.7 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट ऑटोफोकस कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है। 

कंपनी ने स्मार्टफोन को काले, सफेद, गुलाबी, नीले और बैंगनी रंगों में पेश किया है।  

कनेक्टिविटी के लिहाज से स्मार्टफोन में वाई-फाई हॉट स्पॉट के साथ ब्लूटूथ 4.0 की सुविधा भी है। इसें यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी जैक भी लगा है।

इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!