शेयर मंथन में खोजें

जोलो (Xolo) का क्यू2500 पॉकेटपैड (Q2500 Pocketpad) बाजार में

जोलो (Xolo) ने बाजार में अपना नया उत्पाद पेश किया है।

कंपनी ने नया ड्यूल सिम क्यू2500 पॉकेटपैड (Q2500 Pocketpad) को बाजार में उतारा है।

हालाँकि क्यू2500 पॉकिटपैड एंड्रॉयड के पुराने 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, लेकिन कंपनी ने जल्द ही इसे एंड्रॉयड के 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड करने का वादा किया है।

इसमें 6 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले लगा है। इसमें 1.3 गीगाहर्टज क्वैडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी की इंटर्नल मेमोरी और ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू लगा है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस का विकल्प भी शामिल है। 

क्यू2500 पॉकिटपैड में बीएसआई सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फीज के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा है। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!