शेयर मंथन में खोजें

एप्पल (Apple) ने लॉन्च की 1,299 डॉलर की सबसे स्लिम मैकबुक

एप्पल (Apple) ने अबतक की सबसे स्लिम मैकबुक (MacBook) को लॉन्च कर दिया है।

नयी मैकबुक की मोटाई सिर्फ 13.1 मिलीमीटर है और इसका की-बोर्ड परंपरागत की-बोर्ड से 40% पतला हैं। मैकबुक में 12 इंच का रेटिना डिस्प्ले लगा है। कंपनी के मुताबिक ये डिस्प्ले किसी भी मैकबुक में लगा सबसे पतला डिस्प्ले है जिसके कारण नया मैकबुक 30% कम ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। डिस्प्ले की मोटाई सिर्फ 0.88 मिलीमीटर है। एप्पल के मुताबिक नयी मैकबुक सबसे हल्की भी है इसका वजन करीब 900 ग्राम है।

मैकबुक में नया फोर्स टच ट्रैकपैड लगा है, जिसके फोर्स क्लिक विकल्प के जरिये ट्रैकपैड पर सिर्फ दबाव बढ़ाकर कुछ नये कमांड दिये सकते हैं। मैकबुक में नया पाँचवीं पीढ़ी का इंटेल कोर एम प्रोसेसर लगा है, साथ ही रैम 8 जीबी की है। मैकबुक में 256 जीबी फ्लैश स्टोरेज और इंटेल एचडी ग्राफिक्स है। साथ ही इसकी बैटरी की क्षमता पहले से 35ज्यादा है। 

सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्डन रंग में उपलब्ध मैकबुक की कीमत 1,299 डॉलर से शुरू होगी और कंपनी 10 अप्रैल से मैकबुक की शिपिंग शुरू करेगी। कंपनी के मुताबिक मैकबुक की बिक्री में पिछले साल 21की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख