शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोसॉफ्ट ने लैपटॉप सर्फेस बुक और तीन नये स्मार्टफोन बाजार में किये पेश

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को अपने नये उत्पाद बाजार में पेश किये।  कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप सर्फेस बुक पेश किया, जिसके साथ ही कंपनी ने अपने तीन नये स्मर्टफोन भी पेश किये हैं।
कंपनी ने लैपटॉप सर्फेस बुक की कीमत 1,499 डॉलर या करीब 97,500 रुपये है। कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप रफ्तार में एप्पल के मैकबुक से दोगुना तेज है। बाजार में यह 26 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसमें डिटैचेबल, टच-इनेबल्ड 13.5 इंच की स्क्रीन है जो सर्फेस पेन से चलती है।
कंपनी ने तीन नये लूमिया फोनों को भी पेश किया। लूमिया 950, 950 एक्सएल और लूमिया 550 शामिल है। लूमिया 950 की कीमत करीब 37,700, 950 एक्सएल की कीमत करीब 42,200 रुपये है। इनकी कीमत नवंबर से शुरू होगी। जबकि लूमिया 550 की कीमत 9000 रुपये रखी गयी है। यह दिसंबर से उपलब्ध होगा। सभी उत्पाद ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 पर चलेंगे। (शेयरमंथन, 7 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!