शेयर मंथन में खोजें

आशियाना हाउसिंग (Ashiana Housing) : राजस्थान परियोजना को मिली मंजूरी

आशियाना हाउसिंग (Ashiana Housing) की परियोजना को  भूमि परिवर्तन (लैंड कन्वर्जन) मंजूरी मिल गयी है। 

कंपनी को अर्बन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (UIT) भिवंडी से राजस्थान स्थित लगभग 4 एकड़ जमीन के लिए यह मंजूरी मिली है।

मंजूरी के बाद कंपनी यह योजना जल्द ही पेश करेगी। कंपनी की यह परियोजना आशियाना आंगन, चरण-1 राजस्थान के नीमरणा इलाके में स्थित है। इस परियोजना के तहत लगभग 4.35 लाख वर्गफुट के दायरे में दो और तीन बीएचके फ्लैटों का निर्माण किया जायेगा।  
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.68% की मजबूती के साथ 246 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख