शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने घटायी ब्याज दरें

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने भी ब्याज दरों में कटैती की घोषणा कर दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इस मंगलवार को नीतिगत समीक्षा में रेपो दर में 0.50% की कटौती के बाद कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। इसी कड़ी में कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों ने गुरुवार को अपनी ब्याज दरों को कम करने की घोषणा कर दी है। 
गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक ने 0.35% ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। नयी ब्याज दरें 5 अक्टूबर से लागू होंगी। बैंक द्वारा ब्याज दर घटाने के बाद बैंक की ब्याज दर 9.70% से घट कर 9.35% हो गयी है।
आईसीआईसीआई बैंक के अतिरिक्त कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। जो 5 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। यस बैंक ने भी अपनी 10.25% की ब्याज दरों में 0.25%  कटौती की  है।
(शेयर मंथन, 2 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख