शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से आरफॉरमोटेरोल टारट्रेट इनहेलेशन सॉल्यूशन (Arformoterol tartrate inhalation solution) के जेनरिक संस्करण को मंजूरी मिली है।

कंपनी के दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल सीओपीडी यानी क्रोनिक ओब्सट्रक्टिव पलमोनेरी डिजिज (COPD) से ग्रसित मरीज के फेफड़े के इलाज में किया जाता है। यह जेनरिक ब्रोवाना इनहेलेशन सॉल्यूशन के समान है जो सनोवियन फार्मा की दवा है।
इस दवा का इस्तेमाल मरीज के फेफड़े में लंबे समय से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही क्रोनिक ब्रॉनकाइटिस यानी फेफड़े में हवा ले जाने वाले नली में सूजन होने पर भी किया जाता है। इस दवा को नेबुलाइजेशन के जरिए दिया जाता है जिसमें उपकरण के जरिए तरल (लिक्विड) मेडिसीन को वाष्प में बदला जाता है। 2021 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 25.1 करोड़ डॉलर सालाना है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख