शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) का तीसरी तिमाही में का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) कंपनी आईटीसी (ITC) का तीसरी तिमाही में मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 4,156 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,031 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 16,806 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,265 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी का कामकाजी मुनाफा 5,102 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,223 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 30.4% से बढ़कर 36% हो गया है। कंपनी के सिगरेट सेगमेंट की आय 16.7% बढ़कर 7288 करोड़ रुपया हो गया है। वहीं होटल कारोबार की आय में 50.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 712.4 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पेपर और पैकेजिंग कारोबार की आय में भी 12.7% की वृद्धि हुई है। गैर एफएमसीजी (FMCG) कारोबार की वृद्धि 18.4 फीसदी रही और यह 4841.4 करोड़ रुपया हो गया है। कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। मौजूदा तिमाही में कच्चे माल की लागत में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 4986.8 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

(शेयर मंथन, 04 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख