शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) के निवेशकों को क्या करना चाहिए : बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार की सलाह

कुलदीप सिंह : रिलायंस पावर (Reliance Power) की संभावनाएँ कैसी हैं? मेरे पास इसके 2000 शेयर 445 रुपये के भाव पर हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस शेयर के लिए आपका खरीद भाव पर वापस आना लगभग असंभव है। वो भाव आप भूल जाइये। इसके भाव 200 डीएमए में 14-15 रुपये के बीच में हैं, इसके ऊपर जब तक यह रहता है तब तक उम्मीद है। फिलहाल ये 200 डीएमए और 50 डीएमए के बीच में फँसा हुआ है। हो सकता है कि 200 डीएमए पर इसे सहारा मिल जाए तो कुछ उम्मीद हो सकती है। मगर 14-15 के नीचे जाने पर इसमें जो भी थोड़ी-बहुत उम्मीद बची थी, वो भी चली जायेगी। इसके अलावा कंपनी की जैसे खबर आयेगी उसके हिसाब से इसके भाव तय होंगे।

#reliance power share price #reliance power share price today #reliance power share strategy

(शेयर मंथन, 19 नवंबर 2022)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!