शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई म्यूचुअल फंड एयूएम के मामले में बना सबसे बड़ा फंड हाउस

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी को पछाड़ते हुए एसबीआई म्यूचुअल फंड भारत में सबसे बड़ा संपदा प्रबंधक बन गया है। एसबीआई म्यूचुअल फंड दिसंबर 2019 के अंत तक तीसरे स्थान पर था, लेकिन जनवरी 2020 में यह शीर्ष पर पहुँच गया है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड कुल 695 योजनाएँ संचालित करता है, जिनमें से 334 खुली अवधि वाली (ओपन एंडेड) हैं और 361 नियत अवधि (क्लोज एंडेड) हैं।
एसबीआई एमएफ की प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) जनवरी के अंत में 3.82 लाख करोड़ रुपये हो गयी। वहीं एचडीएफसी एएमसी की एयूएम 3.79 लाख करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ की एयूएम 3.68 लाख करोड़ रुपये रही है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड को शीर्ष पर ले जाने में इसके इक्विटी फंडों का मुख्य योगदान है। इसके इक्विटी फंडों की कुल एयूएम 1.93 लाख करोड़ रुपये की है, जो अन्य सभी म्यूचुअल फंडों से बड़ी है। वहीं ऋण (डेब्ट) श्रेणी में एसबीआई म्यूचुअल फंड की कुल एयूएम 1.63 लाख करोड़ रुपये की है, जो सभी म्यूचुअल फंडों में तीसरे स्थान पर है।
जनवरी 2020 में एसबीआई एमएफ की एयूएम पिछले महीने से 21,000 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसकी एयूएम इक्विटी फंडों में लगभग 3,000 करोड़ रुपये और ऋण फंडों में 15,000 करोड़ रुपये बढ़ी है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख