शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री खरीदें औऱ डीएलएफ बेचें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में माइंडट्री (Mind Tree) का अगस्त फ्यूचर खरीदने और डीएलएफ (DLF) का अगस्त फ्यूचर बेचने की सलाह दी है।


माइंडट्री का अगस्त फ्यूचर 1296-1300 को खरीद कर इस सौदे में 1312 और 1340 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। वहीं इसमें स्टॉप लॉस यानी घाटा काटने का स्तर 1284 रुपये पर है, यानी खरीदारी के बाद भाव वहाँ तक गिरने पर सौदा निपटा देना है। माइंडट्री  का एक लॉट 250 शेयरों का है।

डीएलएफ के अगस्त फ्यूचर को 108-108.50 के भाव पर बेचने के लिए कहा गया है। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 106.50 और 103.50 रुपये के हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 110.30 का है, यानी अगर बेचने के बाद भाव बढ़ कर इस स्तर तक आ जाये तो वापस खरीद कर सौदा निपटा दें। डीएलएफ का एक लॉट 2000 शेयरों का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख